(क) भरा हुआ आवेदन प्रपत्र जमा करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें.
* कि आपने आवेदन प्रपत्र केवल डाक घर से ही खरीदा है.
* कि जिस परीक्षा के लिए आप आवेदन कर रहे हैं आपने उस परीक्षा का नाम और वर्ष स्पष्ट रूप से दर्शा दिया है .
* कि आपने सभी संगत कॉलम सही ढंग से भर दिए हैं .
* यदि आवश्यक हो , प्रत्युत्तरों को बदलने के लिए आपने काले किए गए गोलाकारों को रबड़ से पूरी तरह से मिटा दिया है .
* कि आपने निर्धारित स्थान पर अपना फोटो अच्छी प्रकार से चिपका दिया है .
* कि आपने केंद्रीय भर्ती शुल्क टिकट ( यदि लागू हों ) अच्छी प्रकार से चिपका दिया है . आपको अपेक्षित मूल्यवर्ग की केवल एक ही केंद्रीय भर्ती शुल्क टिकट चिपकानी है तथा इसे उसी डाकघर से रद्द करवाना है जहां से आपने इसे खरीदा है .
* कि आपने जैसा इम्प्लाएमेंट न्यूज़ / रोज़गार समाचार में प्रकाशित हुआ है आयोग के नोटिस सं. और दिनांक का सही प्रकार से उल्लेख किया है .
* कि आपने घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं और प्रपत्र भेजने की तिथि और स्थान का भी उल्लेख किया है .
* कि आप आवेदन प्रपत्र और पावती कार्ड भेजने के लिए दिया गया पूर्व पता लिखे लिफाफे का प्रयोग कर रहे हैं . आवेदन प्रपत्र के साथ कोई अन्य प्रलेख अथवा प्रमाण पत्रों की प्रतियां या स्वपता लिखे लिफाफे भेजने की आवश्यकता नहीं है .
* कि आपने प्रपत्र भरने से पहले संगत परीक्षा के नियमों और अनुदेशों को पढ़ लिया है .
* कि आपने बार - कोड के नीचे छपी आठ अंकीय प्रपत्र संख्या अलग से नोट कर ली है और भावी संदर्भ और रिकार्ड के लिए रख ली है तथा इसे पावती कार्ड में सही प्रकार से अंकित कर दिया है. |